Loan app के जरिये हो रही है धोखाधड़ी। Instant Loan के नाम पर लोग हो रहे शिकार। ये है बचने के उपाय।

महामारी के इस दौर में लाखो लोगो की नौकरी जा चुकी है । जिससे लोगो को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लोग जल्दी loan मिल जाने के चक्कर मे की फर्जी loan app कम्पनी का शिकार हो जा रहे है । फर्जी loan app प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 500 से 1000 रुपए तक वसूल रही है । ऐसी कंपनियों का मकसद मोटी रकम लेकर भाग जाना होता है।


ऐसी कंपनी instant loan के नाम पर 50000 रुपये की पेेेसकश कर रही है।

मोबाइल एप पर नजर रखने वाली एप्सफ्लायर के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इस वर्ष अब तक लोन देने वालों एप्स का सबसे अधिक इंस्टॉलेशन भारत में ही हुआ है। इससे रैपिड रूपी, मनी व्यू, अर्ली सैलरी समेत अन्य दर्जनों उन एप को खासा नुकसान हुआ है, जो सभी नियमों का पालन करते हुए कर्ज प्रदान करते हैं।


ऐसे बचें धोखेबाजों से

1. असली एप कोई एडवांस फीस नहीं लेते हैं। प्रोसेसिंग फीस अगर लग रही है तो इसे कर्ज की राशि से काटी जाती है।

2. वास्तविक कर्ज प्रदाताओं के फोन, ई-मेल और पता भी दर्ज होता है। इसका सत्यापन कोई भी ग्राहक खुद वहां जाकर सकता है।

3. ग्राहकों को निर्णय लेने के लिए असली कर्जदाता पर्याप्त समय देते हैं। दूसरी ओर ठगी में संलिप्त लोग आनन-फानन में काम निपटाने में रहते हैं।

4. कर्ज देने में 'गारंटी' जैसी कोई बात नहीं होती है। वास्तविक कर्जदाता लोन देने से पहले पूरी तरह छानबीन करते हैं। ठग बिना किसी जांच के लोन का झांसा देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए, अगर आपका SBI डेबिट कार्ड खो गया है तो कैसे करेंगे ब्लॉक, कैसे बनवाये नया कार्ड।

#बाबा का ढाबा को देश दुनिया में मशहूर करने वाले व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोप।

बिना ATM CARD के भी निकाल सकते है CASH ये है नया तरीका SBI के ATM मशीन से। जानिए कैसे?