#बाबा का ढाबा को देश दुनिया में मशहूर करने वाले व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोप।
#बाबाकाढाबा के मालिक ने वीडियो बनाने वाले युवक पर गम्भीर आरोप लगाया। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के चर्चित ''बाबा का ढाबा'' के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन पर गलत तरीके से फण्ड जुटाने का आरोप लगाया है। बाबा का ढाबा के मालिक ने गौरव वसन पर धन की हेरा फ़ेरी की शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने कहा है कि गौरव वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की। अब कांता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गौरव वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार और दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल फोन नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए। इसके बाद शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी दिए किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की। वहीं, गौरव वासन ने कांता प्रसाद के आरोपों पर सफाई दी है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं है। इतना ही नहीं, गौरव ने इस बाबत अपना बैंक खाता भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांता प्रसाद को 2 लाख रुपये का चेक दिया थ...